मुख्य कंटेंट पर जाएँ

PDF बाँटें

PDF को पेज-दर-पेज अलग फ़ाइलों में बाँटता है और सभी फ़ाइलें एक ZIP में देता है।

  • सर्वर पर प्रोसेस होता है
  • साइन इन ज़रूरी नहीं

PDF फ़ाइल अपलोड करें

फ़ाइल चुनें

PDF

हर पेज अलग PDF के रूप में सेव होता है और सभी PDF एक ZIP फ़ाइल में डाउनलोड होती हैं। अगर PDF में बहुत सारे पेज हैं, तो थोड़ा समय लग सकता है।

* वाले फ़ील्ड भरना ज़रूरी है।

नतीजा

PDF चुनें और “PDF बाँटें” पर क्लिक करें। हर पेज की अलग PDF वाली ZIP फ़ाइल यहाँ दिखेगी और उसका डाउनलोड अपने-आप शुरू हो जाएगा।

“PDF बाँटें” का इस्तेमाल कैसे करें

कब इस्तेमाल करें

PDF के हर पेज को अलग फ़ाइल के रूप में सेव करने के लिए, जैसे जब अलग-अलग लोगों को अलग-अलग पेज भेजने हों। सिर्फ़ कुछ पेज चाहिए हों, तो “PDF से पेज निकालें” इस्तेमाल करें।

आपको क्या चाहिए

1 PDF फ़ाइल चुनें (30 MB तक)। हर पेज एक अलग PDF के रूप में सेव होता है और सभी एक ही ZIP फ़ाइल में डाउनलोड होते हैं। पेजों की रेंज नहीं चुनी जा सकती।

इस्तेमाल का उदाहरण

उदाहरण: 12 पेज के कॉन्ट्रैक्ट से “split_pdf.zip” डाउनलोड होती है, जिसमें हर पेज की एक, यानी कुल 12 PDF फ़ाइलें होती हैं।

ध्यान रखें

PDF में जितने ज़्यादा पेज, ZIP में उतनी ज़्यादा फ़ाइलें। ZIP के अंदर की PDF फ़ाइलों का नाम मूल नाम नहीं होता: उन्हें अपने-आप ऐसा नाम मिलता है जो पेज नंबर पर खत्म होता है (जैसे “_page_1.pdf”)। खोलने के लिए पासवर्ड माँगने वाली PDF फ़ाइलें बाँटी नहीं जा सकतीं। बुकमार्क, डॉक्यूमेंट की प्रॉपर्टी (जैसे शीर्षक और लेखक), अटैचमेंट और भरे जा सकने वाले फ़ॉर्म फ़ील्ड नहीं रहते, और डिजिटल हस्ताक्षर अमान्य हो जाते हैं। मूल फ़ाइल में कोई बदलाव नहीं होता।

मिलते-जुलते टूल

  • सिर्फ़ ज़रूरी पेजों को एक नई PDF फ़ाइल में सेव करता है।

    साइन इन ज़रूरी नहीं1 PDF · 30 MB तक

  • कई PDF फ़ाइलों को आपके चुने हुए क्रम में एक ही डॉक्यूमेंट में जोड़ता है।

    साइन इन ज़रूरी नहीं2 या ज़्यादा PDF

आपकी अपलोड की गई फ़ाइलें सिर्फ़ चुने गए काम के लिए इस्तेमाल होती हैं और 48 घंटे बाद नतीजे वाली फ़ाइल के साथ अपने-आप हट जाती हैं।